इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अंधेरी पश्चिम में 200 अवैध फेरीवालों और अतिक्रमणों को हटाया

मुंबई,यश भारत

अंधेरी पश्चिम में 200 अवैध फेरीवालों और अतिक्रमणों को हटाया

मुंबई,यश भारत महानगरपालिका (बीएमसी) के ‘के पश्चिम’ विभाग ने अंधेरी (पश्चिम) स्थित राम गणेश गडकरी मार्ग (इर्ला मार्ग) पर गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में लगभग 200 अवैध फेरीवालों और फुटपाथों पर किए गए अनधिकृत अतिरिक्त निर्माण को हटाया गया।

यह कार्रवाई महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक भूषण गगराणी के निर्देशों पर, परिमंडल-4 की उप आयुक्त भाग्यश्री कापसे के मार्गदर्शन में तथा ‘के पश्चिम’ विभाग के सहायक आयुक्त चक्रपाणी अल्ले के नेतृत्व में की गई।

राम गणेश गडकरी मार्ग, जो स्वामी विवेकानंद मार्ग और गुलमोहर मार्ग को जोड़ता है तथा डॉ. आर. एन. कूपर अस्पताल के प्रवेश मार्ग से भी जुड़ा है, वहां फुटपाथों पर अवैध निर्माण और फेरीवालों की दुकानों के कारण गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। इससे आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस की आवाजाही और पैदल यात्रियों के चलने में परेशानी हो रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीएमसी के ‘के पश्चिम’ प्रशासनिक विभाग ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की। इस दौरान 4 अतिक्रमण हटाओ वाहन, 3 जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद ली गई। अभियान में लगभग 100 महानगरपालिका अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया है। बीएमसी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नियमित रूप से ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button