इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

200 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, हरियाणा से पकड़ा

कोटा की अपेक्षा ग्रुप ठगी मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की टीम ने 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में एक और डायरेक्टर की गिरफ्तारी की है। एसआईटी की टीम ने आरोपी संजय कश्यप को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। संजय कश्यप इस ठगी का मुख्य सूत्रधार था।

एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह ने बताया कि अपेक्षा ग्रुप के खिलाफ 4 थानों में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए थे। जिनमें 200 करोड रुपए से ज्यादा की ठगी के आरोप कंपनी के डायरेक्टर पर लगे। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। संजय कश्यप इसका मुख्य सूत्रधार था जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। तकनीकी अनुसंधान और लगातार मुखबिर से मिली सूचना के बाद हरियाणा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने ढाई लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button