जबलपुरमध्य प्रदेश

24 घंटे में 2 इंच और अक्टूबर में आज सुबह तक 7 इंच हो गई वर्षा

कल के बाद खुल सकता है मौसम

जबलपुर यश भारत। जिले में तूफान मैंथा के असर के चलते पिछली 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 2 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि वर्ष का क्रम रुक-रुक कर जारी भी था। कभी बूंदाबांदी तो कभी रिमझिम तू कभी मौसम खुल रहा मौसम की यह अठखेलियां आज दिन में भी जारी रह सकती हैं और छुटपुट बारिश भी हो सकती है। स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डी के तिवारी के अनुसार शुक्रवार 31 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ जबकि गुरुवार सुबह 8:30 से आज सुबह 8:30 तक 44.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। सुबह आद्रता 96% रही। इधर दूसरी तरफ 1 अक्टूबर से लेकर आज अक्टूबर के अंतिम दिन की सुबह तक कल 176.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है जो 7 इंच होती है। मौसम की पूर्वानुमान की संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शनिवार से असर हल्का पड़ जाएगा और धीरे-धीरे मौसम खुलने लगेगा।

गुरुवार के मौसम पर नजर डालें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.28 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस बीच आद्रता 96 प्रतिशत रही। स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार चक्रवात मंथा कमजोर होकर पूर्व विदर्भ एवं इससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हुआ है |

दक्षिण छत्तीसगढ़ एवं इससे सटे विदर्भ के ऊपर स्थित अवदाब [प्रचंड चक्रवाती तूफान “मन्था” का अवशेष] उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और 30 अक्टूबर को 0530 बजे (IST) पूर्व विदर्भ एवं इससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया।

यह लगभग उत्तर दिशा में पूर्व मध्यप्रदेश एवं इससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ेगा और अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button