150 किसानों से हुई 13,235 क्विंटल धान की खरीदी 8,455 किसानों ने बुक किए स्लॉट
धान खरीद के लिए स्थापित 84 उपार्जन केंद्रों पर

150 किसानों से हुई 13,235 क्विंटल धान की खरीदी 8,455 किसानों ने बुक किए स्लॉट
जबलपुर, यश भारत। जिले में चल रही धान खरीदी की रफ्तार धीरे- धीरे गति पकड़ रही है। जानकारी के अनुसार अब तक 17 केंद्रों में 150 किसानों से कुल 13,235 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि जिले में धान उपार्जन के लिए कुल 82 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के अनुसार, 8 दिसंबर तक 74 उपार्जन केंद्रों में 8,455 किसानों ने स्लॉट बुकिंग करवाई है। अधिकारियों ने किसानों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे स्लॉट बुकिंग के अनुसार ही अपने निर्धारित दिन पर उपार्जन
केंद्रों पर धान लाएं। साथ ही, जितनी मात्रा के लिए स्लॉट बुक किया गया है, केवल उतनी ही धान की मात्रा केंद्र पर ले जाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
केंद्रों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर
धान खरीद के लिए स्थापित 84 उपार्जन केंद्रों पर
नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन केंद्र पर उपस्थित रहकर किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता और उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी कठिनाई का समाधान करें। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के बाद एफएक्यू गुणवत्ता की धान खरीदी जाए, धान की बोरियों पर उपार्जन केंद्र और किसान के कोड टैग लगे हों, तथा छन्ना, पंखा, छाया और शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। नोडल अधिकारियों को ई-उपार्जन पोर्टल पर धान की मात्रा और वेयरहाउस में भंडारित धान की मात्रा का नियमित मिलान कर अंतर पाए जाने पर जिला आपूर्ति नियंत्रक को तत्काल रिपोर्ट भेजनी होगी।







