जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

धराशायी हुआ 100 साल पुराना पीपल, नेपियर टाउन में मचा हड़कंप!…जैन मंदिर की दीवार टूटी, पोर्च क्षतिग्रस्त, दर्जनभर वाहन दबे – लाखों की क्षति का अनुमान

जबलपुर, यशभारत। रविवार की सुबह नेपियर टाउन क्षेत्र अचानक दहल उठा जब एक 100 साल पुराना विशाल पीपल का वृक्ष जोरदार धमाके के साथ धराशायी हो गया। आवाज इतनी तीव्र थी कि लोगों को पलभर को लगा जैसे कोई भूकंप आया हो।

Screenshot 2025 08 17 13 25 53 62 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जैन मंदिर पर गिरा वृक्ष

यह विशाल वृक्ष कच्ची जैन समाज मंदिर की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए मंदिर पर गिरा और पोर्च को क्षति पहुँची। मंदिर में प्रवचन चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मंदिर समिति के मयूर सिंघवी ने बताया –

> “अचानक तेज झटका महसूस हुआ, बाहर देखा तो विशाल वृक्ष बिजली के खंभों और दीवार को तोड़ते हुए गिरा हुआ था। सौभाग्य से उस समय पार्किंग खाली थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

दर्जनभर वाहन क्षतिग्रस्त

वृक्ष की चपेट में आकर 4–5 कार और 8–9 दोपहिया वाहन पूरी तरह दब गए। साथ ही कई विद्युत केबल और छोटे पेड़ भी टूटकर बिखर गए।

नगर निगम अमला मौके पर

सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस का अमला मौके पर पहुँचा। उद्यान विभाग के श्याम कुमार मिश्रा ने बताया –

> “वृक्ष अत्यधिक पुराना था और संभवतः कमजोर जड़ों के कारण गिरा। फिलहाल इसे हटाने का काम जारी है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार 10 से 15 लाख रुपये तक की क्षति हुई है।”

बड़ी दुर्घटना टली

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह वृक्ष दिन के व्यस्त समय या श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button