जबलपुरमध्य प्रदेश

10 कक्षा की छात्रा से रेप करने वाला भोपाल में पकड़ा : फेसबुक, इंस्ट्राग्राम की दोस्ती को समझा प्यार, नहीं मानी तो उठा ले गया

जबलपुर, यशभारत। भोपाल के रहने वाले ड्रायवर ने जबलपुर रांझी में रहने वाली 15 साल की किशोरी के साथ पहले तो प्यार का नाटक किया, इसके बाद उसे अपने साथ बिदिशा ले गया। वहां उसके साथ कई दिनों तक दुराचार किया। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब किशोरी घर से गायब हो गई। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन की तो किशोरी बिदिशा में किराए के मकान में मिली। पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर, आरोपी को दबोच लिया।

रांझी पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले सरिता (काल्पनिक नाम) के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 15 साल की बेटी घर से गायब हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की तो ज्ञात हुआ किशोरी किसी गोलू नाम के व्यक्ति से फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर लंबी चेट करती थी। किशोरी के दोनों सोशल साइट के एकाउंट पर गोलू के साथ लंबी बातचीत के मैसेज और वीडियो कॉल के सबूत मिले है। पुलिस ने इसी आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए पता किया तो गोलू भोपाल का रहने वाला निकला, जो पेशे से ड्रायवर है। जांच में पता चला गोलू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ बिदिशा ले गया है। जहां एक किराए के मकान में रहकर उसके साथ कई दिनों तक दुराचार किया। पुलिस जांच में यह भी बात सामने आई है कि 15 साल की किशोरी गोलू के साथ सिर्फ दोस्ती रखना चाहती थी, लेकिन युवक दोस्ती को प्यार समझ बैठा और इसी के तहत वह जबलपुर पहुंचा और किशोरी का अपहरण कर अपने साथ ले गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button