मध्य प्रदेशराज्य

1 लाख रुपए की लूट से मचा हड़कंप : ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Table of Contents

रीवा lजिले के बैकुंठपुर कस्बे में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इंडियन बैंक से 1 लाख नकद निकालकर जा रहे एक वृद्ध को बदमाशों ने ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर निशाना बनाया और उनके बैग से पूरी राशि सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज उड़ा लिएl इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया l

पटना निवासी पीड़ित दिनेश प्रसाद द्विवेदी दोपहर करीब 1 बजे बैकुंठपुर स्थित इंडियन बैंक से रुपए निकालकर घरेलू खरीदारी के लिए बाजार की ओर जा रहे थे. पीड़ित ने बताया कि बाजार से ठीक पहले वह तकरीबन 8 से 10 मिनट के लिए एक ट्रैफिक जाम में फंसे रहे.

बदमाशों ने इसी दौरान, जब वृद्ध जाम में फंसे थे, मौका पाकर उनके बैग का चेन खोला और बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया.

बदमाशों ने बैग से आरएस1 लाख की नकद राशि के अलावा, बैंक पासबुक, एटीएम, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी चुरा लिए. पीड़ित को चोरी का पता तब चला जब वह अपने नाती की दुकान पर पहुँचे और अपना बैग जाँचने पर पाया कि चेन खुली है और पैसे गायब हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए यह भी सामने आया है कि बैकुंठपुर कस्बे में इस तरह की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button