जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

1 जनवरी से 8.20 बजे रवाना होगी पातालकोट एक्सप्रेस :  रेलवे बोर्ड ने पातालकोट एक्सप्रेस का समय किया परिवर्तित

सिवनी यश भारत:-सिवनी से ट्रेन में यात्रा करने वालो के लिए एक जानकारी सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने पातालकोट एक्सप्रेस के समय- परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। 1 जनवरी 2025 से इसे लागू किया जाएगा। नये समय सारणी के अनुसार पातालकोट एक्सप्रेस (14624) प्रतिदिन फिरोजपुर से सिवनी सुबह 7.15 बजे के स्थान पर सुबह 6.20 बजे पहुंचेगी।

 

इसके बाद पातालकोट एक्सप्रेस (14623) सिवनी से फिरोजपुर जाने सुबह 7.45 बजे के स्थान पर सुबह 8.20 बजे रवाना होगी। इसके आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। दरअसल कुछ दिन पहले ही छिंदवाड़ा से परासिया के बीच ट्रेन की स्पीड 55 किमी प्रति घंटे की जगह 110 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। छिंदवाड़ा से परासिया के बीच की दूरी 30 किमी है। जबकि इस ट्रेन का परासिया से छिंदवाड़ा रवाना होने का निर्धारित समय प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन छिंदवाड़ा सुबह 5.50 बजे पहुंचती है। इसके बाद सुबह 6 बजे चौरई होते हुए सिवनी रवाना की जाती है। पातालकोट एक्सप्रेस वर्तमान में परासिया से छिंदवाड़ा तक 30 किमी का सफर 80 मिनट में पूरा करती है। हालांकि जबसे पातालकोट की स्पीड बढ़ाने का अप्रूवल मिला है, यह ट्रेन छिंदवाड़ा समय से पहले ही पहुंच जाती है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के समय- परिवर्तन का निर्णय लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button