इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बैंक से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी: बीयर बार संचालक पर EOW का केस दर्ज

 जबलपुर यशभारत।

बैंक से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी: बीयर बार संचालक पर EOW का केस दर्ज

जबलपुर यशभारत। रीवा में केनरा बैंक से बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बीयर बार संचालक लाल बहादुर सिंह उर्फ एल.बी. सिंह एवं मेसर्स सिंह एंड कंपनी के प्रोपराइटर के विरुद्ध ईओडब्ल्यू रीवा में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने वर्ष 2013 में बैंक से 58 लाख रुपये का हाउसिंग व व्यावसायिक ऋण लिया था, जिसके एवज में चार संपत्तियाँ बंधक रखी गई थीं। आरोप है कि बैंक का ऋण चुकाए बिना आरोपी ने दो बंधक मकान बेच दिए और एक दुकान का स्वरूप बदल दिया, जिससे बैंक को 166.83 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई। शिकायत सत्यापन के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420 व 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button