जबलपुरमध्य प्रदेश

होली में शराब पीने वालों की खैर नहीं : दो दिन में 65 शराबियों पर कार्रवाई का डंडा

-एडीजी और एसपी की सख्ती के बाद पुलिस मुस्तैद

जबलपुर, यशभारत। होली महापर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोढ पर है। जिसके चलते अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। पिछले दिनों एडीजी उमेश जोगा और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के दिशा निर्देशों के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिसके चलते बीते दो दिनों में ही करीब 65 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकलर अधिनयम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

30 12 2020 drinkanddrive

गौरतलब है कि संस्कारधानी में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते बीते महिनों में भी पुलिस करीब एक हजार लोगों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।

रोज लहू से लाल हो रहीं सड़क
शहर में आए दिन सड़क हादसों से सड़कें खून से सन रहीं है। अभी तक हुई पुलिस कार्रवाईयों में यह बात सामने आई है कि अधिकतर वाहन चालक जो दुर्घटना का शिकार हुए है वह शराब के नशे में धुत्त थे। जिसके चलते पर्व को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button