मध्य प्रदेशराज्य

होटल के बाहर की जमकर तोड़फोड़ : क्षेत्र में दहशत,  पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

ग्वालियर l मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नई सड़क स्थित रुबी होटल के बाहर देर रात आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों  ने पत्थरों से बाहर तोड़ फोड़ कर दीं, तोड़फोड़ के कारण होटल के बाहर रखे तंदूर एवं अन्य सामान टूट गया।

– वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर होटल मालिक पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और पूरी घटना देखीं, वहीं मामले में होटल मालिक ने इंदरगंज थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने मामले में दो युवकों पर एफआईआर दर्ज कर ली है, तोड़फोड़ करने वाले युवकों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button