जबलपुरमध्य प्रदेश
होटल कर्मी को नकाबपोशों ने चाकुओं से गोदा : बीच रास्ते रोककर दिया वारदात को अंजाम ,पीडि़त अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल के कटंगी बायपास में एक होटल कर्मी अधेड़ को बीच रास्ते रोककर चाकूबाजी कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं आरोपी अज्ञात है। मुस्तैद पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रामकिशन दुबे पिता छेदीलाल दुबे 52 वर्ष निवासी मदर टैरेसा ने बताया कि वह होटल कर्मी है। देर रात अपनी सायकिल से घर जा रहा था, तभी बायपास में दो युवक मिले और गालीगलौच करने लगे। उसने विरोध किया तो चाकूओं से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।