हैवानियत : बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार, सुनसान रास्ते में जा रही वृद्धा को खेत में ले गया आरोपी

सागर l सानौधा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक अजीब गरीब मामला सामने आया है जिसने भी यह वाकया सुना उसकी रूह कांप गई l दरअसल यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता रविवार दोपहर करीब 1 बजे पैदल अपने घर की ओर जा रही थी।
तभी सुनसान रास्ते पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया। उसे वह जबरदस्ती खेत में ले गया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुन पास के खेत में मौजूद युवक दौड़कर मौके पर पहुंचा। जहां उसने देखा कि वृद्धा के साथ आरोपी गलत काम कर रहा है। उसे धक्का देकर भगाया। वही इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल हैl
आवाज लगाई तो अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सानौधा और सुरखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी प्रताप को गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।