जबलपुरमध्य प्रदेश

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के भाई शहाबुद्दीन के तीन ठिकानों पर पुलिस की रेड : अहम दस्तावेज लगे हाथ

जबलपुर, यशभारत। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक का भाई शातिर शहाबुद्दीन के तीन ठिकानों पर जबलपुर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस को कुछ अहम दस्ताबेज और मामले से जुड़े सबूत मिले है। पुलिस बारीकी से पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

टीआई विजय तिवारी के मुताबिक 31 दिसंबर 2021 में लार्डगंज थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। अब्दुल रज्जाक सहित उसके भाई, भतीजा सहित अन्य पर आरोप है कि उन्होंने नया मोहल्ला स्थिल लिटिल चैंप्स स्कूल की मान्यता लेने के लिए सोसायटी के फ र्जी दस्तावेज तैयार किए थे। वहीं सोसायटी में मनमानी तरीके से सदस्यों को बदल दिया था। आरोपियों ने सदस्यों के फ र्जी हस्ताक्षर भी किए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने शहाबुद्दीन के स्कूल, सोसायटी और घर पर दबिश दी है। वहीं आरोपी की रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button