मध्य प्रदेशराज्य

हिट एंड रन : बाइक सवार की दर्दनाक मौत, कार चालक ने मारी टक्कर… कई फीट तक घसीटा 

Table of Contents

ग्वालियरlग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिट एंड रन मामले में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई l तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी और कई फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद चालक, कार को लेकर भाग गया। घटना बिजौली थाना की है।

घटना के बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां उसने दम तोड़ दिया है। मृतक दतिया का रहने वाला है और किसी काम से ग्वालियर आ रहा था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचा दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि एमपी के दतिया के नदंपुर बघेली गांव निवासी 24 वर्षीय संदीप पुत्र नरेश सिंह यादव खेती किसानी करता है। साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। वह ग्वालियर में किराए पर रहता था। दो दिन पहले वह दतिया एक निजी काम से गया था। काम खत्म कर वह वापस ग्वालियर आ रहा था। जहां उसकी मौत हो गई इस घटना के बाद परिजनों के भी आंसू नहीं रूक रहे हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button