कटनीमध्य प्रदेश

हादसा : पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, वाहन चालक फरार

कटनी, यश भारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटनी-पन्ना मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम लगभग 5 बजे की है। कुठला थाना क्षेत्र के घांग्री गांव के निवासी उदयभान सिंह 32 वर्षीय रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी 22 वर्षीय अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप से वापस लौट रहे थे। जब वे खडोला गांव के पास पहुंचे, तो शाहनगर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन क्रमांक MP 21 ZD 5746 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर खतनाक थी कि उदयभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद, राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही, कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक उदयभान सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक उदयभान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे। लगभग 3 साल पहले उनकी शादी विजयखेड़ा गांव की संगीता सिंह से हुई थी। इस दुर्घटना से उनका एक वर्षीय बेटा जितेश सिंह अपने पिता के साये से वंचित हो गया है। इस संबंध में एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।कटनी, यश भारत। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटनी-पन्ना मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम लगभग 5 बजे की है। कुठला थाना क्षेत्र के घांग्री गांव के निवासी उदयभान सिंह 32 वर्षीय रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी 22 वर्षीय अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप से वापस लौट रहे थे। जब वे खडोला गांव के पास पहुंचे, तो शाहनगर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वाहन क्रमांक MP 21 ZD 5746 ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर खतनाक थी कि उदयभान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रामस्वरूप चौधरी और आनंद चौधरी बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद, राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही, कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक उदयभान सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक उदयभान सिंह खेती-किसानी का काम करते थे। लगभग 3 साल पहले उनकी शादी विजयखेड़ा गांव की संगीता सिंह से हुई थी। इस दुर्घटना से उनका एक वर्षीय बेटा जितेश सिंह अपने पिता के साये से वंचित हो गया है। इस संबंध में एएसआई श्याम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।IMG 20250803 191459

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button