कटनीमध्य प्रदेश

हाई वोल्टेज से जल गया फ्रिज और टीव्ही, नई बस्ती में घटना, उपभोक्ता ने कहा : स्मार्ट मीटर लगने के बाद से रोज ट्रिप हो रही थी लाइट

कटनी, यश भारत। स्मार्ट मीटर अब लोगों की परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। आलम यह है कि उपभोक्ता पहले ही अधिक बिल आने की वजह से परेशान थे और अब स्मार्ट मीटर की वजह से घरों के बिजली उपकरण भी जल रहे हैं। ऐसी ही एक घटना आज नई बस्ती में हुई। नई बस्ती निवासी संजय खूबचंदानी ने बताया कि उनके निवास पर लगभग 6 माह पहले स्मार्ट मीटर लगा था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही जो ये मीटर खराब चल रहा था। विगत 8–10 दिनों से घर की लाइट पूरा दिन अपने आप बंद होती थी और कंप्लेन करने के बावजूद कोई निराकरण नहीं होता था। कुछ समय के लिए बिजली आती थी लेकिन फिर चली जाती थी। जबकि बिल भी समय पर जमा कर दिया जाता था। आज एक जनवरी को दोपहर 12 बजे से अपने आप बिजली चली गई। जेई से कंप्लेन करने के पश्चात रात्रि 8 अपने आप आप फिर से चालू हो गई और अभी अभी रात्रि 10 अचनक हाई वोल्टेज हो गया एवं इस हाई वोल्टेज के कारण घर के स्मार्ट टीवी से धुंआ निकला एवं फ्रिज, पानी वाली मशीन एवं अन्य उपकरण शॉट होकर जल गए। जिसमे काफ़ी नुक़सान होगया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button