मध्य प्रदेशराज्य

हाईवे में रोड के किनारे खड़े डंपर को ट्राला ने मारी टक्कर…. मच गया हड़कंप

मण्डला lमंडला जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज के ग्राम बाबादेवरी क्षेत्र स्थित चौपाटी के पास एक खड़े डंफर को जबलपुर की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्ररुत हो गए। हालाकि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। डंपर के चालक परिचालक भी हादसे के दौरान वाहन में नहीं थी, जिसके कारण बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी तत्काल टिकरिया पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मंडला से जबलपुर नेशनल हाईवे 30 मार्ग में नारायणगंज के ग्राम बाबादेवरी के नजदीक चौपाटी के पास सड़क हादसा हो गया।

बताया गया कि मंडला से जबलपुर की तरफ एक रेत से भरा डंफर क्रमांक एमपी 49 जेडबी 9055 जा रहा था, इसी दौरान बाबादेवरी चौपाटी के पास डंफर के ड्राईवर साईड का अगला चका पंचर हो गया। जिसे सुधारने के लिए डंफर के चालक, परिचालक ने वाहन का टायर खोल रहे थे। इसी दौरान जबलपुर की तरफ से आ रहे ट्राला ओडी 02 बीसी 2375 के चालक ने खड़े डंफर को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान डंपर के चालक, परिचालक मौजूद नहीं थे, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। वाहनों की टक्कर से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन वाहन को मार्ग के किनारे अलग कराया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ। हादसे की जानकारी नारायणगंज टिकरिया पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही तत्काल टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची। जहां हादसे की जांच कर ट्राला चालक के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे में था ट्राला का चालक
बताया गया कि जबलपुर से मंडला की तरफ जा रहे ट्राला का चालक नशे में धुत था। नशे में होने के कारण ही ट्राला ने मार्ग किनारे खड़े डंपर को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राला के चालक से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन ट्राला का चालक काफी नशे में था, जिसके कारण चालक का नाम भी समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button