जबलपुरमध्य प्रदेश

हनुमान जन्ममहोत्सव पर मंदिरों में आस्था का सैलाब : सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना …

c747d697 384b 4c09 9db2 390643cddf7b

3299fa32 ed19 45db bb44 c63eba63b215

a0851bfe 3f06 49a3 a282 93f7882cf974

जबलपुर, यशभारत। महाबली हनुमान जी का जन्मोत्सव शहर के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है। विशेष तौर पर हनुमान मंदिरों को सजाया गया है और उनमें आयोजन किए जा रहे हैं। सभी मंदिरों में सुंदर कांड पाठ और हनुमान चालीसा के साथ महावीर बजरंग बली के जयकारे गूंज रहे है। हनुमान चालीसा की- सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना.. पंक्तियों के साथ श्रद्धालु हनुमान जी और रामजी के जयकारे लगाएं। भगवान को मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर रहे हैं। साथ ही शहर भर में भजन संध्या और भंडारे भी चल रहे हैं।

4456f5b2 fc84 470e a6c7 9f97d8f4b147

सुबह से शुरू हुए अनुष्ठान, रामधुन, जयश्री राम, जय हनुमान की गूंज
बजरंगबली के भक्तों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। नगर के सभी मंदिरों में अभिषेक हवनपूजन,अखंडपाठ रामायण पाठ चल रहे हैं। श्रद्धालु हनुमान चालीसा और सुंदरकाण्ड का पाठ करते हुए परिवार के लिए मंगलकामना कर रहे हैं। हनुमान जी हर बुरी शक्ति का नाश कर हर काम में आगे बढऩे में मदद करने वाले हैं। हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन आज शुक्र का राशि परिवर्तन भी होगा. वहीं, गुरु और शुक्र की स्थिति से लक्ष्मीयोग का निर्माण भी होने जा रहा है. जिसकी वजह से ये हनुमान जयंती बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। श्री हनुमान जन्मोत्सव की धूम गुरुवार की अल सुबह से ही शुरु हो चुकी है। रामधुन, अनुष्ठान, जयश्री राम, जय हनुमान की गूंज सुनाई दे रही है। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंच रहे हैं। नर्मदा तट से लेकर मुख्य शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में सभी जगह भंडारों का आयोजन किए जा रहे हैं। , रामलला मंदिर ग्वारीघाट, बड़ ंमहावीर मंदिर बड़ा फुहारा, सूपाताल व कछपुरा मंदिर में अखंड रामचरितमानस की धुनों के बीच हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

887a1e90 5e38 4681 906a f7755c5f2750

रामलला मंदिर में सवा लाख नारियल से हवन
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर ग्वारीघाट स्थित रामलला मंदिर में सुबह चार बजे से रात्रि 12 बजे तक विविध कार्यक्रम शुरू किए जा चुके हैं। वर्ष में एक बार गुरु परंपरा से मिली द्वापरयुग की बाल हनुमान प्रतिमा गर्भगृह से निकाल कर भक्तों के दर्शनार्थ रखी गई है। जबकि सुबह नौ बजे एक लाख नारियलों से हवन किया जा रहा है।
1 टन का महालड्डू प्रसादम भोग

लघु काशी गढ़ा के प्राचीन पचमठा हनुमान मंदिर परिसर में इस वर्ष भी हनुमत लला को उनके जन्म महोत्सव पर 1 टन का महालड्डू प्रसादम भोग विशेष रूप से अर्पित किया गया है। आयोजक हनुमान मंदिर सेवा समिति और महिला मंडल लगातार 23 वर्षों से हनुमान जन्म महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। 1000 किलो वजन के इस महा लड्डू प्रसादम को देखने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। जन्म महोत्सव पर आज प्रात: 6.00 अभिषेक सुंदरकांड और हवन का आयोजन किया गया जबकि रात्रि 9.00 बजे हनुमत लला को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की जाएगी।

अखंड मानस पाठ विशाल भंडारा

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गोहलपुर हनुमान मंदिर मैं अखंड मानस पाठ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भारत सिंह यादव सुरेंद्र गिरी गोस्वामी पुष्पेंद्र सिंह यादव विजय सिंह यादव दीपक शर्मा टिम्मी मुरली दुबे राजेश यादव चंदन सिंह यादव सुदर्शन यादव रोशन कनौजिया शिवराम पटेल अमित कुशवाहा श्रीमती प्रभा यादव रागिनी दीक्षित अर्चना शर्मा पिंकी राठौर श्रीमती वर्षा शर्मा एवं क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जय बजरंग मंदिर में धार्मिक विविध आयोजन
सिद्ध मंदिर जय बजरंग मंदिर सदर गली नंबर 1 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन मंदिर परिसर में रखे गए हैं। गुरूवार को हनुमानजन्मोत्सव के मौके पर सुबह 7 बजे से हनुमानजी भगवान का श्रृंगार हुआ, फिर पूजन और महाआरती की गई। शाम 7 बजे महाआरती का आयोजन रखा गया है जिसके बाद विशाल भंडारे के प्रसाद को शाम को वितरित किया जाए। मंदिर समिति के आदित्य धानुक ने सभी भक्तजनों से उपस्थिति की अपील की है।

श्री संकटमोचन सिद्धपीठ रानीताल
सुबह छह बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। आठ से 10 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 10 से 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। दोपहर दो बजे से भंडारा रखा गया है। सायं चार से छह बजे तक हवन, सायं छह से आठ बजे तक संत महात्माओं के प्रवचन होंगे। रात आठ बजे से लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महंत रामराघव चतुर्वेदी ने भक्तों से आगमन की अपील की है।

हनुमानपुरी स्नेहनगर
सर्वमनकामनेश्वर अष्टसिद्धि श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड मानस पाठ, कन्याभोज और भंडारा किया जा रहा है। हनुमानजी का जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
श्री धनुष यज्ञ राम लीला समिति सदर
श्री शिव हनुमंत शनि मंदिर सदर के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलीला परिवार ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने लोगों से अपील की है।
हरे कृष्ण आश्रम भेड़ाघाट
हनुमान जन्मोत्सव पर नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा निकाली जा गई। इस दौरान बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण किया जा रहा है। रामभक्त हनुमान के जन्म उत्सव होने से 108 धुनों से नर्मदा व हनुमान चालीसा का पाठ किए जा रहे हैं।

दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर
अखंड मानस पाठ का आयोजन भोले कुटी आश्रम शक्ति नगर में किया जा रहा है। संगीतमय रामचरितमानस का पाठ किए जा रहे हैं। परायण के उपरांत पूजन, हवन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर
उखरी तिराहे में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उमाकांत रावत ने बताया कि प्रात: पांच बजे से कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं रात सात बजे एलईडी शो होगा। हनुमान चालीसा का संगीतमय प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
श्रीराम मंदिर मदनमहल
सुबह 10 बजे ध्वजारोहण, सुबह 10.30 बजे संगीतमय सुदंरकांड, दोपहर 12.30 बजे श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव, आरती, भजन, प्रसाद वितरण व एक बजे भंडारा आयोजित है।
श्री बड़े महावीर मंदिर बडा फुहारा
मराठा कालीन नगर के मध्य विराजित श्री बड़े महावीर महाराज मंदिर में जन्मोत्सव पर पं आशीष पुजारी बड़े महाराज ब्राह्म मुहूर्त में अभिषेक, चोला धारण, हवन महाआरती करेंगे। संध्या आठ बजे फिर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
11 वां रूद्र अवतार
बता दें कि शिव पुराण के अनुसार हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रूद्र अवतार माना जाता है. कलयुग में भगवान हनुमान का पूजन करने से ये अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और शीघ्र उनकी मनोकामना पूरी करते हैं. इसके साथ ही हनुमान जी के पूजन से ग्रहों की पीड़ा और शनि दोष से भी निजात मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button