हनुमानताल पुलिस ने पकड़ी गाड़ी तो दामाद ने सास को मार दी चाकू : कहा- गाड़ी नहीं छुड़वाई तो पूरे परिवार को कर दूंगा खत्म

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल में चाकूबाजी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां जब पुलिस ने कार्रवाई कर दामाद की बाइक पकड़ ली तो आरोपी ने सास से गाड़ी छुड़वाने की बात कही। जब सास ने इंकार किया तो चाकू से वार कर सास को बुरी तरह घायल कर दिया और कहा कि यदि गाड़ी नहीं छुड़वाई तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। पीडि़ता सास की रिर्पोट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय निवासी झिन्ना मोहल्ला हनुमानताल ने बताया कि वह अपने घर पर बैठी थी तभी उसका दामाद अभिषेक सोनी नशे की हालत में आया और उससे कहने लगा कि मेरी गाड़ी हनुमानताल थाना में जब्त है तुम छुड़वा देा, उसने कहा कि यह कोर्ट का काम है मैं कैसे छुड़वा सकती हूं इसी बात पर दामाद उसके साथ गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो दामाद अभिषेक सोनी ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर घायल कर दिया। उसकी बेटी और नाती ने बीच बचाव करने आये तो दामाद ने कहा कि अगर मेरी गाड़ी नहीं दिलवाई तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा।






