कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

स्लीमनाबाद पुलिस ने फिर पकड़ी शराब : 5 पेटी शराब लेकर बेचने की फिराक में था आरोपी 

कटनी, यशभारत।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया एवं उनकी टीम द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गश्ती की जा रही हैl

 

जिसमें कार्यवाही के दौरान मुख्य सूचना पर ग्राम कनौजा चहली घाट में एक व्यक्ति रामकुमार यादव पिता स्वर्गीय धनीराम से करीब 5 पेटी शराब, जिसमें कुल 230 पाव देशी प्लेन व मसाला शराब बेचने की फिराक में रखे हुए पकड़ी गई, जो कीमती 23 हजार रुपए जप्त कर धारा 34-ए आबकारी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।

 

इस कार्यवाही में एएसआई बी एम चौधरी, प्रधान आरक्षक आशीष आर्मो, तेजप्रकाश सिंह, अंकित दुबे, आरक्षक अचल सिंह, सोने, विवेक की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button