स्मार्ट सिटी के सभी कार्य प्रगति की ओर अग्रसर निमार्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य मापदण्डों का भी कराया जा रहा है पालन

जबलपुर। भारत सरकार एवं राज्य शासन के दिशा- निर्देशों के अनुरूप स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा शहर में जनउपयोगी, अधोसरंचान एवं विकास के कार्य कराये जा रहे हैं। सभी कार्य कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर सह चेयरमैन, संदीप जी.आर. आयुक्त, नगर निगम सह कार्यकारी निदेशक की कड़ी निगरानी में कराये जा रहे हैं। उपरोक्त के संबंध में स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी श्रीमति निधि सिंह राजपूत ने बताया कि जबलपुर शहर में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। जिसमें मुख्यतः शहर की प्रमुख सड़कों का निर्माण के साथ-साथ निम्न कार्य हैं, जबलपुर स्मार्ट रोड फेस-1, राईट टॉऊन सड़क, जबलपुर स्मार्ट रोड फेस- 2, गोलबाजार एवं जबलपुर स्मार्ट रोड फेस- 3, तैय्यब अली से घंटाघर तक।
श्रीमति राजपूत ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अधोसंरचना एवं विकास के कार्य प्रगति की ओर अग्रसर हैं। उन्होनें बताया कि शहर के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी तकनीकी मापदण्डों को भी पालन कराया जा रहा है। उन्होनें जानकारी दी कि आम नागरिकों को निर्माण के दौरान धूल- धक्कड़ से राहत से पहुँचाने के लिए लगातार वॉटर स्प्रिंकलर से छिड़काव किया जा रहा है। कार्यस्थल पर मलबा उठाने का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। कार्यस्थल पर यातायात बाधित न हो तथा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डायवर्जन एवं सूचना बोर्ड लगाये गए हैं, सुव्यवस्थित बैरीकेडिंग की गई है, जल्दी ही ये सड़कें शहर के विकास एवं सौदर्यींकरण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगीं। स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में रात में भी काम लगाकर स्मार्ट रोड़ का निर्माण कराया जा रहा है। शीघ्र ही शहर के नागरिकों को एक साथ कई सड़कों एवं भवनों की सौगात मिलेगी।