मध्य प्रदेशराज्य

स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी , सोशल मीडिया पर करदी वायरल : दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Table of Contents

नरसिंहपुर l थाना स्टेशनगंज अंतर्गत स्कूली छात्राओं पर कुछा अज्ञात लड़कों द्वारा अभद्र टिप्पणी करते सोशल मीडिया पर अपलोड़ किया गया। वीडियों संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया जाकर आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की गई। आरोपियों की पहचान एवं पुष्टि किए जाने उपरांत पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर उन्हें गिरफ्तार करने हेतु घेराबंदी की गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को ग्राम डांगीढ़ना से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी :
1-राजेन्द्र लोधी, उम्र 20 साल, निवासी ग्राम चौराखेडा।
2-अर्पित सेन उम्र 23 साल, निवासी ग्राम डांगीढाना।
उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि, अभद्र टिप्पणी अथवा सोशल मीडिया के दुरुपयोग की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button