सोमनाथ एक्सप्रेस के डस्टबिन मैं मिला नवजात शिशु जीआरपी पड़ताल में जुटी

जबलपुर यश भारत/
सोमनाथ से चलकर जबलपुर पहुंची गाड़ी संख्या 14 163 के जनरल कोच में एक नवजात शिशु मिलने से यार्ड में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई सफाई कर्मियों द्वारा इस घटना की सूचना जीआरपी को दी गई उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है/
इस घटना के संबंध में जीआरपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमनाथ एक्सप्रेस की यार्ड में सफाई हो रही थी इसी दौरान सफाई कर्मियों की नजर जनरल कोच के बाथरूम के पास रखे डस्टबिन मैं एक नवजात शिशु मृत हालत में देखा गया जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई जीआरपी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी अज्ञात द्वारा गर्भपात छुपाने के लिए नवजात को डस्टबिन में फेंका गया है अज्ञात के विरुद्ध धारा 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है/







