सुहागण आभूषण दुकान में दो पक्षों में मारपीट, चला चाकू, एक घायल

जबलपुर यश भारत । सुपर मार्केट स्थित सुहागन आभूषण में आपसी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हुई और चाकू चले। विवाद की जड़ पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले इस मामले में दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई थी परंतु कुछ देर बाद एक पक्ष द्वारा लड़के लेकर दुकान पहुंचा गया और वहां पर जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद दुकान के ही अंदर चाकू बाजी की घटना घट गई। मामले में शिवांश शिवहरे नाम के युवक की घायल होने की सूचना मिल रही है । मामले को लेकर पुलिस अभी किसी भी प्रकार से स्पष्ट बात नहीं कर पा रही है पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है कुछ देर बाद ही स्पष्ट रूप से जानकारी सामने आ पाएगी ।सूचना पर लार्डगंज थाने का भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया था जो जांच पड़ताल में जुटा हुआ था। बताया जाता है कि दो पक्षों के लोग पैसे के लेनदेन पर उलझे है।







