देश

सुधासागर जी महाराज के संघ सहित कटनी आगमन पर निकली धर्मयात्रा , रंगोली सजाकर श्रावक-श्राविकाओं ने की मुनि संघ की भव्य अगवानी

  • कटनी, यशभारत। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के संघ सहित नगर आगमन पर पन्ना चौराहे से धर्मयात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें सबसे आगे सकल दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति के बैनर धर्मध्वज लिये अश्वरोही धमाल, ट्रेक्टर, आचार्य शांतिसागर विद्या केन्द्र पाठशाला परिवार, आचार्य श्री जी की मूर्ति, डीजे पर भजन गाते नृत्य करते समाज जन, रूंगटा कॉलोनी जैन महिला मण्डल, गुरू छाया बालिका मण्डल, पंजाबी ढोल, जिनाज्ञा परिवार महिला मण्डल, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद्, दिगम्बर जैन कांच मंदिर महिला परिषद्, दिगम्बर जैन सोशल गु्रप रॉयल, बंगला मंदिर जैन महिला मण्डल, आर्केस्ट्रा, गुरूभक्त भजन मंडली, जैन मिलन गु्रप, श्री 108 आचार्य विद्यासागर नवयुवक मण्डल के साथ ही मुनि संघ के साथ श्रद्धालुजन चल रहे थे। यात्रा मार्ग में श्रावक-श्राविकाओं ने रंगोली सजाकर, पाद प्रक्षालन कर मुनि संघ की आगवानी की। जैन बोर्डिंग में समाज के सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मंदिर पुण्यार्जक परिवारों द्वारा श्रीफल चढ़ाकर आर्शीवाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मंगलाचरण रागनी जैन, मेद्या जैन द्वारा तथा दीप प्रज्जवलन ब्रम्हचारी भाईयों एवं ब्राम्चारणी बहनों द्वारा किया गया। मुनि श्री के पाद प्राक्षलन करने का सौभाग्य हाऊसिंग बोर्ड निवासी योगेश कुमार-योगांश कुमार परिवारजनो को प्राप्त हुआ। धर्मसभा का संचालन दीपू जैन द्वारा किया गया।Screenshot 20250203 123631 WhatsApp2 Screenshot 20250203 123625 WhatsApp2 Screenshot 20250203 123621 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu