जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीबीएसई ने 12वीं और 10वीं का टाइम टेबल घोषित किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने टर्म 2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट (CBSE Term 2 Datesheet 2022) घोषित कर दी है। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई तक आयोजित होगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं (CBSE Term 2 Exam 2022) 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। बता दें कि कोरोना के कारण बोर्ड ने दो टर्म में एग्जाम कराने का फैसला किया था। पहले टर्म की परीक्षा हो चुकी है। अब बोर्ड ने दूसरे टर्म के एग्जाम के लिए डेट घोषित कर दी है।

Screenshot 2022 0311 172501 Screenshot 2022 0311 172451 Screenshot 2022 0311 172430 Screenshot 2022 0311 172418

परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स डेटशीट वेबसाइट (CBSE Term 2 Exam Time Table) पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने टर्म 2 की परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही कर दी थी लेकिन पूरी डेटशीट जारी नहीं की थी। लेकिन अब सीबीएसई ने पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। क्वेश्चन पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि इस बार परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से आयोजित की जाएगी।

Screenshot 2022 0311 172350 Screenshot 2022 0311 172337 Screenshot 2022 0311 172316

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button