जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सीजीएसटी का छापा, 310 टन सुपारी जब्त …एक करोड़ रुपए का जुर्माना संभावित!

भोपाल। केन्द्रीय जीएसटी की टीम ने मंगलवार दोपहर एक गोदाम पर छापा मारकर अवैध रुप से भंडार कर रखी गई 310 टन सुपारी जप्त की है। जप्त सुपारी की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिस पर करीब एक करोड़ रुपए का जुर्माना अनुमानित है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक गोपनीय सूचना पर केन्द्रीय जीएसटी की एक टीम ने बैरसिया रोड के एक गंाव में स्थित गोादम पर छापा मारा।
टीम में आधा दर्जन अफसरों की टीम शामिल थी। गोदाम से बगैर दस्तावेज के रखी हुई 310 टन सुपारी मिली है। यह 23सौ बोरे में भरी हुई थी। गोदाम को अनिल जैन नामक युवक ने किराए पर लिया हुआ है। दरअसज, सुपारी पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है। नियमानुसार , जितना टैक्स लगता है। उतना ही जुर्माना भी लगता है। इस हिसाब से करीब एक करोड़ रुपए का टैक्स अनुमानित है। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है।







