देश

सिवनी में मूसलाधार वर्षा,देर रात गिरा पानी,सिवनी ने मौके पर पहुंच की मदद : जिले में अब तक 1253 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

सिवनी यश भारत:-सिवनी मुख्यालय समेत जिले में मंगलवार को दिन भर रुक-रुककर हुई आफत की वर्षा ने जनजीवन अस्त-अस्त कर दिया। कल हुई मूसलाधार वर्षा से नगर के विवेकानंद वार्ड के लड़ैया मोहल्ला में कमर तक जलभराव होने से लोग परेशान हुए। घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामना बर्बाद हो गया। संजय सरोवर भीमगढ़ बांध का जलस्तर बढ़ने से गेट खोलकर पानी छोड़ा गया।

IMG 20240912 WA0037

8 इंच हुई बारिश-

बीते 24 घंटे में आठ इंच वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार को पूरे दिन के साथ देर रात तक वर्षा का दौर जारी रहा। इससे शहर की मुख्य सड़कों के साथ बाजारों में सन्नटा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकले।

 

पानी निकासी के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा अमला-

जोरदार वर्षा से नगर के लड़ैया मोहल्ला में कमर तक पानी भरने की सूचना पर कोतवाली पुलिस, नगरपालिका का अमला, तहसीलदार और सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि नाले के पास सीमेंट की बोरियों के साथ नाले में कचरा और पेड़ की बड़ी टहनी होने के कारण पानी निकासी नहीं होने पर अमले ने जेसीबी से जगह बनाकर पानी की निकासी की। वार्ड के लोगों ने बताया कि जरा सी तेज वर्षा में यहां जलभराव होने से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन मंगलवार को पहली बार सड़के नदियों में तब्दील हो गई। सड़कों पर कमर तक पानी भरने के कारण घरों में भी ‘पानी घुस गया। घर में रखा अनाज समेत अन्य सामान खराब हो गया। जलभराव की जानकारी मिलने पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। और लोगो की मदद की।

जिले में अब तक 1253 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज:-

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से 10 सितम्बर तक की स्थिति में 1253 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं 10 सितम्बर को जिले में कुल 285.6 मि.मी. वर्षा (35.7 मि.मी.औसत) दर्ज हुई है।

10 सितम्बर को सिवनी में 44.8 मि.मी, कुरई में 15.0 मि.मी., बरघाट में 47.3 मि.मी., केवलारी में 52.4 मि.मी., छपारा 15.0 मि.मी, लखनादौन में 20.1 मिमी, धनौरा में 71.0 मिमी एवं घंसौर में 20.0 मिमी. वर्षा हुई है।

1 जून से 10 सितम्बर की स्थिति में जिले में कुल 10023.8 एवं 8 विकासखंड में औसतन 1253.0 मि.मी. वर्षा हुई है। अब तक विकासखंड सिवनी में 1366.3 मि.मी, कुरई में 985.0 मि.मी., बरघाट में 1325.6 मि.मी., केवलारी में 1376.6 मि.मी., छपारा 1246.1 मि.मी, लखनादौन में 1205.7 मिमी, धनौरा में 1106.5 मिमी एवं घंसौर में 1409.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 10023.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। विगत वर्ष 10 सितम्बर 23 की स्थिति में 8162.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button