जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी के हाकी खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा :  राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का कल से दिल्ली में होगा शुभारंभ

Table of Contents

सिवनी यश भारतlजिले के हाकी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जोहर दिल्ली में दिखाएंगे। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक निकेश पदमाकर ने जानकारी देते हुए बताया की खेल जगत के लिए यह गर्व का क्षण है कि उत्कृष्ट विद्यालय कुरई बालक वर्ग की हॉकी टीम, जिसने 24 से 28 सितंबर तक मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम 15 से 25 अक्टूबर तक दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होने वाली 52वीं नेहरू जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

 

टीम में यह खिलाड़ी हैं शामिल:-

मिहिर पंद्रे, हितेंद्र कुमरे, सौरभ कुमरे, आकाश उईके, ओमकार उईके, संदीप परते, शिवम उईके, अश्विन कुमरे, रोहित पंद्रे, सरमन धुर्वे, आशु उईके, रघुनाथ सह, अमूल भलावी, अमित परते, राहुल भलावी, और अरुण मरावी, दिल्ली रवाना हो गए हैं।

 

टीम के कोच एफ.एन. एक्का, सहायक कोच सचिन धुर्वे और मैनेजर राकेश कुमार नागेंद्र के नेतृत्व में टीम उत्साह के साथ खेलेगी और जिले का नाम रोशन करेगी। कोच एफ.एन. एक्का ने कहा की टीम ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ यहां तक का सफर तय किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी यह खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे और सिवनी का नाम रोशन करेंगे।

 

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एस. आर.मरावी , उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ए.डी. दीक्षित, खेल प्रभारी जनजातीय कार्य विभाग एफ.एन. एक्का, विकासखंड युवा समन्वयक खेल और युवा कल्याण विभाग निकेश पद्माकर, श्रीमती ज्योति सेन, टी. भंडारकर, वंदना भोमले, श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा सहित उत्कृष्ट विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पीटीआई और जिले के खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी और बेहतर खेल की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu