ग्वालियर lराज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर ने महाठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नौ साल पहले रिलायंस कंपनी का टावर लगाने के नाम पर 52 लाख रुपए की ठगी कर फरार गैंग का मास्टर माइंड कुमार पिंकी को गिरफ्तार किया हैl साइबर पुलिस ग्वालियर ने ठग को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है ठग पुलिस से बचने के लिए एक प्रतिष्ठित अखाड़े का साधु बनकर रह रहा था।कुंभ में वह साधु के भेष में पुलिस वालों को साथ उठता-बैठता था। अभी ठग दिल्ली से ठगी का कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने दिल्ली, बिहार व उत्तराखंड के फर्जी पहचान पत्र बनवा रखे थे। जब जरूरत पड़ती थी तो पुलिस से बचने के लिए पहचान पत्रों का उपयोग करता था। इस गैंग के पांच आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच में जुटी हैं l