मध्य प्रदेशराज्य

सात जन्मों का बंधन हुआ शर्मशार : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या : पुलिस ने किया खुलासा

Table of Contents

मंडला।  टिकरिया थाना क्षेत्र में कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा समीप मिले युवक के शव के मामले का खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने पड़ोसी प्रेमी के साथ मिलकर की है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के चौबीस घंटे के भीतर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। 

 जानकारी के अनुसार मृतक सुमित कछवाहा की पत् नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में उसने लूट की झूठी कहानी बताई लेकिन सघन पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका पड़ोसी सूर्यकांत के साथ अवैध संबंध था। मृतक द्वारा आपत्ति किए जाने पर दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना बनाकर  मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से मौजूद था। विवाद के दौरान उसने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला किया। इसके बाद जमुना ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया और थाना में भ्रामक सूचना दी गई।  मृतक के भाई द्वारा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने एवं संदेह व्यक्त करने पर पुलिस ने गहन जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय, उनि पंकज विष्ट, महिला उनि मधु मरावी, सउनि टीकाराम भोयर, मुकेश चौरसिया, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, शिवकुमार मरावी, दीनदयाल गोठारिया, शेख सादिक मंसूरी, सालिक राम उइके, आरक्षक आशीष धुर्वे, प्रशांत बघेल, आशुतोष उपाध्याय, नेपाल सिंह, सीमा चौहान, सुरेश भटेरे सायबर सेल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button