सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन मध्यप्रदेश विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सभापति बने

सागर यशभारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश विधानसभा में विभिन्न कार्यवाहियों के संचालन के लिए अलग अलग समितियों का गठन किया गया है। जिसमे विशेषाधिकार समिति का सभापति सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को बनाया गया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा की इस नवगठित विशेषाधिकार समिति में विधायक जैन के अतिरिक्त विधायक विजयपाल सिंह, राजेंद्र पांडे, जयवर्धन सिंह, विष्णु खत्री, फुंदेलाल मार्को, मोहन शर्मा, ललिता यादव, अनिरुद्ध मारू एवं आरिफ मसूद को सदस्य नियुक्त किया गया है।
यह समिति सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के प्रकरणों की जांच करती है तथा उचित कार्यवाही की सिफारिश करेगी।
गौर तलब हो कि सागर से चौथी बार विधायक बने शैलेंद्र कुमार जैन इसके पूर्व में भी स्थानीय निकाय पंचायती राज लेखा, सदस्य सुविधा एवं सत्कार समिति जैसी मध्यप्रदेश विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों के सभापति रह चुके हैं।







