जबलपुरमध्य प्रदेश

सागर में राज्य विश्वविद्यालय का खोला जाना जन-भावनाओं और कांग्रेस के संकल्पों की जीत

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कमलनाथ द्वारा 140 करोड़ रु की राशि से राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने के स्वीकृत कार्य को भी मुख्यमंत्री पूरा कराएं

सागर/ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र में महत्त्वाकांक्षी संकल्प के रूप में शामिल सागर में राज्य विश्वविद्यालय का खोला जाना जन-भावनाओं और कांग्रेस के संकल्पों की जीत है। विश्वविद्यालय खोलने के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चाहिए कि वे दलीय दुर्भावनाओं से हटकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा 140 करोड़ रु की राशि से राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने के स्वीकृत कार्य को भी पूरा कराएं।

यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर प्रवास के अवसर पर कही है। उन्होंने कहा कि सागर के युवा छात्र-छात्राओं को छतरपुर विश्वविद्यालय से जोड़ने के बाद सामने आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में सागर में राज्य विश्वविद्यालय खोलने का संकल्प लिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने भी सागर की जनसभा में संत रविदास जी के नाम पर इस बाबत घोषणा की थी।

जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि उनके प्रयासों से तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने 140 करोड़ रु के साथ सागर के राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए तत्काल स्वीकृति दी थी। लेकिन सरकार बदलने के बाद दलीय दुर्भावना के चलते सागर की जनता को इस सुविधा से अब तक वंचित रखा जा रहा है।

कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ कटारे तथा रेखा चौधरी ने प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय विधायक की पहल पर कांग्रेस पार्टी के महत्त्वाकांक्षी वचन को पूरा करते हुए सागर में राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने के कदम का स्वागत करते हुए मांग की है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा स्वीकृत राशि से राजघाट बांध के कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। नगर निगम के पार्षद बाबूसिंह यादव, ताहिर खान, शिवशंकर गुड्डू यादव, नीलोफर चमन अंसारी, रिचा सिंह गौड़, अशोक साहू (चकिया), सुरेखा राय, रोशनी खान, शशि जाटव आदि ने भी उक्त मांग का समर्थन करते हुए सागर की जनता के साथ दुर्भावना को समाप्त किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu