मध्य प्रदेशराज्य

सब जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप : 7 का चयन : बालाघाट में चयन, छत्तीसगढ़ में परचम, मंडला की फुटबॉल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर चमकने को तैयार

Table of Contents

मंडलाl जिले की फुटबॉल प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। सब जूनियर अंडर-15 वर्ष बालक राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए जिले के 07 बालको का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 01 से 10 नबंवर तक नारायणपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है। जिला फुटबॉल संघ के पंकज उसराठे ने बताया की यह चयन हाल ही में बालाघाट के वारासिवनी मेआयोजित मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के आधार पर हुआ।

बताया गया कि इस चयन प्रतियोगिता में 09 खिलाडिय़ों को नेशनल कैंप के लिए चुना गया। कैंप के समापन पर इनमें से 07 खिलाड़ी अंतिम सूची में शामिल किये गये हैं। चयनित खिलाडिय़ों में रौनक बैरागी, एकांश जैन, आकिब भवेदी, विनित बघेल, मयंक विश्वकर्मा, हर्षित मरावी, रामदास बैरागी शामिल है। बताया गया कि मंडला जिले के खिलाड़ी न केवल प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। सभी चयनित खिलाडिय़ों को इस उपलब्धि के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, जिला खेल अधिकारी विकास खरड़कर, सचिव अनिल सोनी, प्रिया नाडकर्णी, संघ सदस्य राजेश पाठक, भीष्म द्विवेदी, वेद प्रकाश कुलस्ते, सत्य नारायण अग्रवाल, सुनील सराफ, शैलेश दुबे, चंद्रेश खरे, मतीन खान, पुरूषोत्तम उसराठे, समीर बाजपेयी, जावेद खान, डॉ. आकाश खत्री, सोना दुबे, कुशल भवेदी, पवन नंदा, नितिन ठाकुर, मोहित झरिया, त्रिलोक डोगरे, करुणा मर्सकोले, शशांक मिश्रा, जसवंत अहिरबार, अभिषेक यादव, बलवंत सिंह राजपूत, देवेंद्र सरोते, प्रथम चौकसे व नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब के समस्त सदस्य व सभी खेल प्रेमियों ने मिलकर खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button