ग्वालियर l प्यार के जुनून में बौखलाए एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका का पहले तो गला काटा और फिर उसकी अंतिम सांस तक उसे निहारता रहा इस जुनून और पागलपन में युवती की दर्दनाक मौत हो गईl
बताया जा रहा है कि वह उसकी शादी कहीं और तय होने से नाराज था। उसे इस बात का भी गुस्सा था कि शादी तय होते ही प्रेमिका ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। ढाई साल तक चला अफेयर इस तरह खत्म होने से वह बौखला गया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी समीर कुशवाह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां युवती ने उसे वापस जाने को कह दिया। यही बात समीर को नागवार गुजरी। वह मानने को तैयार नहीं हुआ कि जो लड़की कभी उससे मिलने के लिए दीवार फांदकर आती थी, वही अब उससे बात तक नहीं करना चाहती।
गुस्से में उसने पास ही पड़े हंसिए से निशा के गले पर वार कर दिया। तड़पती हुई निशा से उसने गुस्से में पूछा- जब मुझे छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों कर रही थी? वह तब तक वहीं खड़ा रहा, जब तक निशा की सांसें थम नहीं गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l
Back to top button