
राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार रात मामूली बात पर विवाद होने से पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पति ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी निवासी प्रहलाद साहू का शुक्रवार रात अपनी पत्नी मोहिनी साहू (45 वर्ष) से किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना गहराया कि पति ने पत्नी के साथ मारपीटकर और हाथ-पांव बांधकर ग्रिल पर लटका दिया। आरोपित प्रहलाद साहू के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों ने इसकी जानकारी अपने बड़े पिता को दी। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने शार्ट पीएम की रिपोर्ट आने के बाद आरोपित पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।