कटनीमध्य प्रदेश

सदस्यता अभियान की चाल सुस्त : 4 लाख के टारगेट में अब तक बन पाए केवल 62 हजार सदस्य, अब 9 दिन ही शेष

कटनी ( आशीष सोनी )।

images 1 20भाजपा का सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है। अभियान के पहले चरण को अब 9 दिन ही शेष बचे हैं लेकिन अब तक 4 लाख में से कुल 62 हजार सदस्य ही बन पाए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी होटल अरिंदम में आयोजित सदस्यता अभियान की हाईप्रोफाइल बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश की, लेकिन गणेशोत्सव और बारिश के बीच पार्टी कार्यकर्ता का उत्साह काफूर है। जिले में 4 लाख सदस्य बनाने का टारगेट फिक्स किया गया है, जिसके हिसाब से हर विधानसभा क्षेत्र में एक – एक लाख सदस्य बनाने हैं। खबर मिली है कि कटनी जिले में लगभग हर विधानसभा में आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रहा है। 2 सितंबर से शुरू सदस्यता अभियान ने सांसद और विधायकों की टेंशन बढ़ा रखी है।

पार्टी ने सांसद को 25 हजार और विधायक को 15 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। लेकिन अब तक विधायक अपने लक्ष्य के आधे टारगेट तक भी नहीं पहुंच सके है। चूंकि सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को पूरा हो रहा है और इस दिन तक मप्र में 1.40 करोड़ सदस्य बनाए जाने हैं। जबकि अभी तक करीब 27 लाख सदस्य ही बने हैं और पहला चरण पूरा होने में 10 दिन शेष है। सांसद और विधायक को अपना लक्ष्य पूरा करने में परेशानी इसलिए आ रही है कि पार्टी ने उनके अलावा प्रत्येक महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष को 15 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष को 10 हजार, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष को 5 हजार, जनपद सदस्य को 1 हजार, पार्षद को अपनी वोट संख्या के 40 फीसदी सदस्य बनाना है। जबकि प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी को कम से कम 200 व सक्रिय कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है।अभियान शुरू होने के बाद माननीयों ने जब उनके साथ काम करने वालों को कहा कि उनके नंबर यानी सांसद, विधायक के नंबर से सदस्य बनाए। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पहले अपना लक्ष्य पूरा करना शुरू कर दिया। तकनीकी पेंच यह है कि यदि एक बार कोई किसी के रेफरल कोड से सदस्य बन गया तो फिर जितने भी सदस्य बनाएगा, तो वह अपने नाम से सदस्य नहीं बना सकता। या तो उसे नया नंबर लेकर सदस्य बनाना होंगे या फिर सभी सदस्य रेफरल कोड वाले के खाते में जुड़ते जाएंगे।

प्रतिदिन हो रही समीक्षा : जिला महामंत्री

जिले के सदस्यता अभियान प्रभारी जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने बताया कि सदस्यता अभियान की प्रगति की हर दिन समीक्षा हो रही है। भोपाल से भी रोज मॉनिटरिंग की जा रही है। हर दिन की रिपोर्ट जिला कार्यालय से मांगी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले भर का कार्यकर्ता पूरे उत्साह से अभियान में लगा हुआ है और हम निश्चित तौर पर लक्ष्य को पूरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button