सतनाlमध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने सतना जिले की बेटी प्रिया अग्रवाल का डिप्टी कलेक्टर पद में चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है। विदित हो कि बिरसिंहपुर निवासी अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित विजय अग्रवाल की बेटी सुश्री प्रिया अग्रवाल का एमपीएससी परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर पद हेतु चयन हुआ है, जिसमें उनकी पूरे प्रदेश में छठवीं रैंक एवं महिलाओं में प्रथम रैंक है। वर्तमान में प्रिया अग्रवाल रीवा में श्रम अधिकारी के रूप में पदस्थ है।
उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता पर मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रांतीय मुख्य सलाहकार सुरेश अग्रवाल, महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री श्रीमती सविता अग्रवाल, प्रांतीय उप महामंत्री संतोष अग्रवाल मैहर, महिला महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती मीना बंसल, संभागीय अध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल, युवा महासभा के संभागीय अध्यक्ष अमित गोयल कुक्कू, जिलाध्यक्ष विष्णु प्रसाद अग्रवाल, महिला महासभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल, महामंत्री राजेश अग्रवाल शुभम, नागौद तहसील अध्यक्ष पवन अग्रवाल, श्रीमती रानी गोयल, प्रमोद अग्रवाल कोठी, महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गोयल, लखन लाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल इटमा, चंद्रशेखर अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, उमाशंकर गौरी मुन्ना, जय अग्रवाल, डॉक्टर हरी प्रसाद अग्रवाल, डॉ सुनील अग्रवाल, डॉक्टर आरके अग्रवाल, डॉ देवेश अग्रवाल, मनीष गोयल, आनंद अग्रवाल, संजय बंसल सहित अनेक अधिकारियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।