जबलपुरमध्य प्रदेश

सड़क पर फैले गोबर से फिसली तीन गाड़ियां आपस में टकराईं :  कार चालक की मौत

सतना l सड़क पर फैले गोबर पर फिसलने से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें एक कार चालक की मौत हो गई, दो लोग घायल हैं। घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजन ने मंगलवार रात कोलगवां थाने के बाहर शव रखकर करीब 1 घंटे तक हंगामा किया। पुलिस की समझाइश के बाद वे शांत हुए।

 

हादसा मंगलवार रात करीब 11:30 बजे सतना-मैहर रोड पर हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा ट्रक गोबर लोड करके जा रहा था। उसी से गोबर सड़क पर फैला। गोबर से गाड़ियां स्लिप हो रहीं थी। आने-जाने वालों को सचेत भी किया जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार गोबर में फिसल गई। पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके पीछे लगी तीसरे कार भी उनसे टकरा गई।

 

हादसे में कार चला रहे बबलू दाहिया (46) निवासी कटिया को गंभीर चोट आई। उसे बिरला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा, बीडी झलवानी (48) और संजय झलवानी (49) निवासी सतना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button