सड़क दुर्घटन में 2 की मौत : रांझी में 10 वर्षीय मासूम को लोडिड वाहन ने कुचला, माढोताल में महिला की मौत

जबलपुर, यशभारत। थाना रांझी और माढोताल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बालक समेत एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। रांझी में दस वर्षीय मासूम को लेाडिड वाहन ने कुचल दिया तो वहीं माढोताल में एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी अनुसार पुलिस को महेन्द्र सिंह कडोपा 29 वर्ष निवासी तिलसानी कुण्डम ने बताया कि उसके जीजा महेश परस्ते ग्राम तिलसानी में रहते हैं उनका बेटा हनुमत परस्ते 10 वर्ष को बाइक में पड़रिया घुमाने लेकर गए थे। तभी सूचना मिली कि पड़रिया कुण्डम में एक लोडिंग ट्रक ने हनुमत बेटे को टक्कर मार दी हैै। जिससे हनुमत बुरी तरह घायल हो गया। जिसे पड़रिया अस्पताल लेकर गये जहंा से रांझी रेफर कर दिया गया। वह रांझी अस्पताल आया जहां डाक्टरों ने उसके बालक को मृत घोषित कर दिया।
इसी प्रकार थाना माढोताल में 30 वर्षीय महिला निवासी करमेता शंकर नगर माढ़ोताल को ग्रीन सिटी समदडिय़ा स्कूल के पास माढोताल में सड़क दुर्घटना में घायल होने से भर्ती किया गया था जहां उपचार दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।