WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संवाद व समन्वय से भाजपा का जिला संगठन पर्व पूर्ण हुआ : जल्द होगी सागर जिला अध्यक्ष की घोषणा:- सीमा सिंह

भाजपा चलाएगी संविधान गौरव अभियान, तैयारियों के लिए जिला स्तरीय बैठक संपन्न

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ संविधान गौरव अभियान तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन संभागीय भाजपा कार्यालय में किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,सह निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेंद्र पाठक, डॉ.विनोद पंथी,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कच्छवाहा उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि पार्टी के संगठन पर्व की शुरूआत बूथ समिति से हुई थी। इसके बाद मंडल और अब जिला संगठन के चुनाव भी संपन्न होने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की एक पद्धति है। उसी पद्धति के तहत परस्पर संवाद व समन्वय से मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न हुआ और जल्द ही जिला संगठन पर्व भी संपन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ऐतिहासिक रूप से उमंग व उत्साह के साथ जिला संगठन पर्व के कार्य को पूर्ण किया हैं। पार्टी की पद्धति के अनुसार संवाद व समन्वय से जिलों में जिला संगठन पर्व संपन्न हुआ है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे प्रदेश के सबसे बड़े जिले सागर में निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने पूर्ण अनुशासनात्मक तरीके से शांतिपूर्ण संगठन पर्व प्रक्रिया को पूर्ण करने में सहयोग के लिए सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी सहित प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि सभी के लिए संविधान पवित्र एवं सर्वोच्च है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस संपूर्ण भारत में मनाया गया। तब से प्रत्येक वर्ष संविधान के सम्मान में संविधान दिवस मनाते आ रहे हैं। भारतीय संविधान की 75 वीं गौरवशाली यात्रा पर संसद के दोनों सदनों में विगत माह व्यापक चर्चा हुई। संविधान निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में पंचतीर्थ के निर्माण के साथ-साथ अनेकों प्रेरणात्मक कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुए हैं। गरीब, शोषित एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेकों ऐतिहासिक कार्य उनके नेतृत्व में निरंतर किये जा रहे हैं।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बैठक में कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों से कहा कि आगामी 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर प्रसारित हो जिसमें पार्टी कार्यकर्ता व आमजन शामिल हो।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी एवं आभार मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे ने व्यक्त किया। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रतिनिधि तथा आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest Update
Powered by Aplu.io
Unable to load articles. Please try again later.
Notifications Powered By Aplu