जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
संबंधों में तनाव: सिहोरा में युवती ने किया विषपान

जबलपुर यश भारत | आपसी संबंधों में तनाव के चलते सिहोरा थाना अंतर्गत एक युवती ने दरमियानी रात विषपान कर मौत को गले लगा लिया जब परिजनों ने युवती के मुंह से झाग निकलते हुए देखा तो तत्काल उसे सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया जहां से युवती को दरमियानी रात जबलपुर रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान युवती ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया|
लॉर्डगंज पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय दीपा विश्वकर्मा पिता सुखचैन विश्वकर्मा सिहोरा के निवासी हैं जिसने दरमियानी रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली मामले में जीरो की कायमी की गई है अग्रिम कार्रवाई हेतु डायरी सिहोरा स्थानांतरित की जा रही है|







