जबलपुरमध्य प्रदेश

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव : पांच दिवसीय छात्रों का आयोजन…. पढ़े पूरी खबर

 

नरसिंहपुर यशभारत। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशो के परिपालन में अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एम.आई. एम. टी. कॉलेज में विविध गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का पाँच दिवसीय आयोजन किया गया। प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृहद साफ-सफाई अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेष दिया गया। द्वितीय चरण में मर्यादा पुरूषोत्तम राम एवं वर्तमान भारत विषय पर आधारित पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

तृतीय चरण में ”रामराज्य की अवधारणा” विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से राम के चरित्र पर युवा वर्ग ने अपने विचार व्यक्त किये। अगले चरण में विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग द्वारा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि रामचरित मानस एवं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो से युवा सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते है। कार्यक्रम की संयोजक सहा. प्रा. श्रीमती आराधना दुबे ने रामराज्य की परिकल्पना एवं वर्तमान समाज पर अपने विचार व्यक्त किये।

सहसंयोजक श्रीमती माधुरी पटवा एवं श्रीमती आकांक्षा नामदेव द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सहा. प्रा. सोनाली सेन, नंदिनी विश्वकर्मा, हेमराज सेन, रश्मि दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं।

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

IMG 20240121 WA0025
नरसिंहपुर /तेंदूखेड़ा यशभारत। विगत दिवस जन शिक्षा केन्द्र तेंदूखेड़ा संकुल के अंतर्गत राज्य स्तरिय विज्ञान ,गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन केंद्र स्तर पर जन शिक्षा केंद्र कन्या विद्यालय तेंदूखेड़ा में आयोजित की गई । जिसमें केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय विद्यालयों ने भाग लिया । छात्र छात्राओं द्वारा बहुत अच्छे-अच्छे सराहनीय माडल प्रस्तुत किए गए। लघु नाटक, एकल गीत के माध्यम से भी प्रस्तुति दी गई।

छात्र-छात्राओं के द्वारा आगामी 22 जनवरी को होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में भी डांस और एकल गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जन शिक्षक त्रिलोक जैन, जगन्नाथ सिलावट, कमलेश त्रिपाठी, सूर्यकांत पाठक, प्रकाश ठाकुर मानकलाल चौधरी, कीरत केवट, चेनबाई जाटव, नीतू पटेल,सुनीता गौतम, सूर्यकांत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Rate this post

Related Articles

Back to top button