जबलपुरमध्य प्रदेश
श्रीमती आरती यादव ने संयुक्त कलेक्टर पद पर कार्यभार ग्रहण किया : कलेक्टर ने प्रभार सौंपे

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ सागर जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर श्रीमती आरती यादव ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।उनका स्थानांतरण मैहर जिले से सागर के लिए किया गया है। शासन के उक्त आदेश के परिपालन में कलेक्टर सागर संदीप जीआर ने उन्हें विभिन्न विभागों का दायित्व भी सौंप दिया है।
सागर जिला कलेक्टर संदीप जीआर ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अदिति यादव को भू-अर्जन संबंधी प्रकरणों में कार्यवाही, सहायक अभिरक्षक, भाड़ा नियंत्रण, प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ न्यूज़ पेपर, जनपद पंचायत सागर अंतर्गत विकास कार्यों को पर्यवेक्षक, पदेन मेला अधिकारी संबधी कार्य सौंपे गए हैं।