मध्य प्रदेशराज्य

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक ट्रक ने मारी टक्कर : 15 श्रद्धालु घायल, मची अफरा तफरी

Table of Contents

दमोह lदमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर एक सड़क हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। इसके बाद हड़कंप मच गया l जबेरा थाना क्षेत्र के फाल्को नाला मंदिर के सामने बांदकपुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और घायलों को कटंगी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

बताया जा रहा है कि जबलपुर जिले के गोसलपुर से दहिया परिवार के लगभग 20 लोग पिकअप वाहन से जागेश्वरधाम बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा दमोह-जबलपुर हाईवे पर सिगरामपुर के पास हुआ।

दमोह से जबलपुर चावल लेकर जा रहे एक ट्रक ने पीछे से पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप आगे जाकर ट्रक में घुस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button