जबलपुरमध्य प्रदेश
शौहर घर से हुआ गायब : रोते हुए थाने पहुंची बेगम ने कहा- सुबह काम पर निकले, रात में नहीं पहुंचे घर

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर के अहमद नगर में घरेलु विवाद के बाद दरमियानी रात शौहर घर छोड़कर चला गया। बेगम ने आसपास खोजा लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं मिला। जिसके बाद रिश्तेदारों और दोस्तों को भी फोन लगाया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद रोते हुए थाने पहुंची बेगम ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने गुमइंसान कायम कर, मामला जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अहमद नगर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शौहर मोहम्मद इस्माईल पिता मोहम्मद ईब्राहिम 38 वर्ष, अहमद नगर का निवासी है। जो दरमियानी रात घर वापस नहीं आया। सुबह काम पर निकला था, लेकिन उसके बाद से
कोई खबर नहीं है। पुलिस बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि के सीसीटीव्ही फुटेज खंगालते हुए गुमइंसान को दस्तयाब करने प्रयासरत है।







