मध्य प्रदेशराज्य

शिकारियो ने किया तेंदुए का शिकार : पैरों के नाखून मिले गायब, वन विभाग में हड़कंप… संदिग्धों से पूछताछ जारी

Table of Contents

रीवा lवन्यजीवों के लिए रीवा का जंगल असुरक्षित हो गया है। लगतार शिकार हो रहा है। गुढ़ में काला हिरन का शिकार हुआ। गोविंदगढ़ तालाब में तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया और अब चाकघाट रेंज में 1 साल के मादा तेंदुआ का पंजा ही शिकारी काट ले गए। पंजा काटने के पीछे तेंदुआ के नाखून का लालच रहा। चारों पैर से दो नाखून छोड़कर शेष गायब मिले। तेंदुआ का शव मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर रेंजर टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद सीसीएफ, डीएफओ, रीवा, मऊगंज एसडीओ पहुंचे। पंचनामा बनाया गया और शव का पीएम कराया गया। इसके बाद अधिकारियों और पटवारी, सरपंच की मौजूदगी में तेंदुआ का अंतिम संस्कार किया गया।

दो दिनों तक डॉग ने शिकारियों के पदचिन्ह तलाशे

तेंदुआ का शव मिलने के बाद पन्ना से डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई गई। टीम दो दिन गांव पहुंची। दोनों दिन डॉग के साथ टीम ने सर्चिग की। कहीं कुछ नहीं मिला। सोमवार को डॉग घटना स्थल से दो किमी दूर पहाड़ी में एक घर में घुसा। शक के आधार पर टीम ने घर की तलाशी ली। रहने वाले लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।

वन विभाग को शाम को सूचना मिली। इसके बाद धीरे धीरे रीवा तक बात पहुंची। मौके पर रीवा से भी अधिकारी पहुंचे। तेंदुआ का शिकार हुआ था। ऐसे में अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। तेंदुआ वयस्क भी नहीं था। शावक था। करीब 1 साल उम्र रही होगी। इसका शिकार कैसे किया गया, यह अभी पहेली बनी हुई है।

दो डॉक्टरों की टीम ने किया पीएम

पीएम के लिए मुकुंदपुर चिडियाघर और पन्ना टाइगर रिजर्व से डॉक्टरों की टीम पहुंची। इसके बाद शव का पीएम किया गया। बिसरा को कलेक्ट कर लिया गया है। मौत की वजह का पता लगाने बिसरा को जांच के लिए अलग अलग लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। मौत की वजह को लेकर पीएम करने वाले चिकित्सक भी असमंस की स्थिति में हैं।

एक महीने में यह दूसरी मौत

रीवा में तेंदुआ की मौत का यह दूसरा मामला है। इसके पहले गोविंदगढ़ तालाब में भी वयस्क तेंदुआ मृत हालत में मिला था। उसके भी शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। हालांकि उसके हाथ पैर सही सलामत मिले थे लेकिन चाकघाट रेंज अंतर्गत मिला मादा तेंदुआ शावक के पंजे ही शिकारी काट ले गए। इसके शरीर पर कहीं भी घाव के निशान नहीं मिले। लगातार हो रही तेंदुओं की मौत और शिकार ने वन्यजीवों की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

नए साल के जश्न के लिए जंगलों में शिकारी उतर चुके हैं। जंगलों में विचरण कर रहे सांभर, चीतल और काला हिरण की जान खतरे में पड़ गई है।

इन्होंने कहा …

तेदुआ का शव मिला है। 1 साल से भी कम उम्र की मादा तेंदुआ का शावक है। उसके पैर से नाखून गायब है। आगे पीछे के पैरों में एक एक नाखून थे। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। पीएम हुआ है। बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह पता चलेगी। पन्ना से डॉग स्क्वॉड टीम आई थी। जांच की है। कुछ संदिग्ध सामने आए हैं। पूछताछ चल रही है। अभी शिकारियों की तलाश जारी है।

राजेश कुमार राय

सीसीएफ, रीवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button