
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11% की बढ़ोतरी करने का आदेश वित्त विभाग ने जारी कर दिया है। इसके अनुसार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 अप्रैल से मिलोगा। अब कर्मचारियों को 20% से बढ़कर 31% महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों को ये बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया था। इसका फायदा राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा।







