जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या : हुआ था विवाद,धूमा पुलिस जांच में जुटि

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

सिवनी यश भारत- सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत रात्रि के समय विवाह कार्यक्रम में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार धूमा में रख विवाह कार्यक्रम था। जहां अज्ञात बात को लेकर कुछ लड़कों का विवाद आकाश पिता जयकुमार अहिरवार उम्र 17 वर्ष से हो गया। जिसे लोगो ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत करा दिया था।

 

लेकिन कुछ देर बाद जब खाना खाने के बाद आकाश पंडाल से बाहर निकला तो कुछ लोगो ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जांच कर रही है। और यह पता लगाने के प्रयास किया जा रहा है किन लोगों ने युवक पर हमला किया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया की रात्रि को शादी समारोह में अज्ञात बात को लेकर आकाश अहिरवार का विवाद जबलपुर से आये युवको से हो गया। जिसके बाद 2 नाबालिग युवको ने चाकू मारकर आकाश को घायल कर दिया। जिसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती किया गया था। जिसकी आज मौत हो गई। चाकू मारने वाले युवकों को अभिरक्षा में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu